जिलाधिकारी से की शहीद जगदीश वत्स की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग!

रुड़की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व विधायक मदन कौशिक ने अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के बलिदान दिवस पर उनके भांजे वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन को शाल ओढाकर सम्मानित किया है,साथ ही डाडा जलालपुर के स्वतंत्रता सेनानी आशाराम सैनी के पुत्र सुरेंद्र कुमार सैनी व पौत्र नवीन शरण निश्चल को भी शाल ओढाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्रीगोपाल नारसन ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शहीद जगदीश वत्स की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि शहीद वत्स के परिजनों ने कभी कोई पेंशन या फिर अन्य कोई सरकारी सहायता स्वीकार नही की बल्कि स्वयं के संसाधनों से शहीद वत्स के पैतृक गांव के जगदीश स्मारक विद्यालय खजूरी अकबरपुर में शहीद वत्स की प्रतिमा स्थापित की है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की याद में हरिद्वार के शहीद पार्क में शहीद वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम से पूर्व विधायक मदन कौशिक, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तथा देश के अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद जगदीश वत्स का स्मरण करते हुये कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान देश को आजादी दिलाने के लिये काफी संघर्षों का सामना किया। उनके इस बलिदान को सदेव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले देश के अमर शहीद व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान फलस्वरूप ही हमे आज़ादी मिली है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो या कोई भी समस्या हो तो फोन पर बता सकते हैं, कार्यालय पर आकर मिल सकते है,उनकी समस्याओं का निदान करने का पूरा प्रयास किया जाएगा साथ ही उनके लिए सिंगल विंडो की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जितने भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद एवम् उनके आश्रित हैं, उन सभी के परिवारों की जिम्मेदारी हमारी है ।उन्होंने शहीद वत्स की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल कराने की मांग पर भी कार्यवाही का भरोसा दिया।कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी भारत भूषण, मुरली मनोहर,अनिल गिरी, मुकेश त्यागी, सुनील जोशी, बाल किशन कोरी,विकास कंबोज, नवीन, श्याम सुंदर सचदेवा, राजन कौशिक, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, अर्जुन सिंह, रविंद्र शर्मा ,सचिंद्र गिरी ,प्रतिभा रोहिल्ला, विजयलक्ष्मी, सुनीता त्यागी ,रीता गुलाटी, देशबंधु, ऋषि त्यागी, अरुण कंबोज, आशु सिंह, विशाल अग्रवाल, समर्थ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.