PM मोदी की मेगा सौगात: 3 नई वंदे भारत ट्रेनें और बेंगलुरु येलो लाइन मेट्रो शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कई अहम सौगातें देंगे। वे तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और बेंगलुरु मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम:

  • सुबह 10:30 बजे — बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर आगमन।
  • डिजिटल माध्यम से:
    • बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस
    • श्री माता वैष्णो देवी कटरा–अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस
    • अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
  • आरवी रोड (रागीगुड्डा) मेट्रो स्टेशन से येलो लाइन का शुभारंभ और इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक यात्रा।
  • IIIT बेंगलुरु सभागार में मेट्रो चरण-3 की आधारशिला।
  • दोपहर 2:45 बजे — एचएएल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान।

वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियतें:

  1. बेंगलुरु–बेलगावी: बेंगलुरु, यशवंतपुर, तुमकुर, दावणगेरे, हुब्बलि, धारवाड़, बेलगावी।
  2. कटरा–अमृतसर: कटरा, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर।
  3. अजनी–पुणे (881 किमी, सबसे लंबा रूट): नागपुर, वर्धा, अकोला, भुसावल, मनमाड़, दौंड, पुणे।
  • 6 दिन सेवा, 590 सीटें (7 चेयर कार + 1 एक्जीक्यूटिव चेयर कार)
  • टिकट कीमत: ₹1,500 से (इकोनॉमी)
  • औसत गति: 73 किमी/घंटा

बेंगलुरु येलो लाइन मेट्रो:

  • लंबाई: 19.15 किमी | 16 स्टेशन
  • प्रमुख स्टेशन: आरवी रोड, जयदेव अस्पताल, सेंट्रल सिल्क बोर्ड, कुडलू गेट, बोम्मासांद्रा आदि।

यह पहल देश में तेज, आरामदायक और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.