डॉ. चंद्र लाल भारती को मिला देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025

सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मान

देहरादून। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले डॉ. चंद्र लाल भारती को आज देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देहरादून स्थित Engineer’s Bhawan, Near ISBT में The Institute of Engineer’s (India), Uttarakhand State Centre में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Institute for Social Reforms Trust, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी तथा आचार्य बालकृष्ण जी (पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार) मौजूद रहे। अतिथियों ने डॉ. भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सामाजिक योगदान समाज के लिए एक प्रेरणा है। डॉ. चंद्र लाल भारती ने अपने वक्तव्य में इस सम्मान को देश की सेवा में कार्यरत सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

डॉ. भारती को इससे पूर्व भी कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जो उनके समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। अब तक उन्हें निम्नलिखित प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है:

  1. बहुजन गौरव सम्मान, उत्तरकाशी – 2022

  2. डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान – 2022

  3. डॉ. ज्योतिराव फुले नेशनल अवार्ड – 2024

  4. राय साहब हरि प्रसाद टम्टा राष्ट्रीय पुरस्कार – 2024

  5. डॉ. भीमराव उत्तराखंड गौरव रत्न, कोटद्वार – 2024

  6. डॉक्टरेट की उपाधि, मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड्स, फरीदाबाद – 2024

  7. अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल आइकॉन पुरस्कार, थाईलैंड – 2024

  8. भारत गौरव रत्न श्री सम्मान – 2025

  9. विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग का आजीवन सदस्य – 2025

  10. भारत गौरव रत्न श्री सम्मान का आजीवन सदस्य – 2025

  11. विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग का International Peace Ambassador – 2025

  12. WHRPC द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि – 2025

  13. देवभूमि राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार – 5 जुलाई 2025

डॉ. चंद्र लाल भारती का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने वंचित वर्गों की सेवा में न केवल अपनी प्रतिभा बल्कि समय और ऊर्जा का भी भरपूर योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का निरंतर प्रयास किया है।

इस अवसर पर देश भर से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, और गणमान्य अतिथियों ने डॉ. भारती को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान पत्र वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.