मगनपुर की आदिवासी हिंदू महिला को जल्द से जल्द बरामद करे पुलिस प्रशासन:चक्रवर्ती दिवाकर

गोला।हिंदू रक्षा दल के केन्द्रीय कौर कमेटी सदस्य चक्रवर्ती दिवाकर ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव की एक हिंदू महिला को मगनपुर गांव के ही एक मुस्लिम लड़का जिसका नाम फिरोज अंसारी पिता लाल मोहमद अंसारी के द्वारा दिनांक 8 जून 2025 को भगाकर कहीं ले जाया गया है।

जिसका आवेदन महिला के पति दीपक मुंडा के द्वारा गोला थाना प्रभारी और रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को दिया गया है। परंतु अभी तक किसी तरह का कोई कारवाई नहीं किया गया है। आगे चक्रवर्ती दिवाकर ने कहा कि आज समाज किस दिशा की ओर आगे बढ़ता चला जा रहा है। आज हम अपने धर्म को बचाने के लिए अगर आगे नही आते है। तो जिहादियों का मनोबल बढ़ता चला जायेगा। आगे चक्रवती दिवाकर ने कहा कि पुलिस प्रशासन राज्य सरकार के दबाव में आकर हिन्दूओं का साथ नहीं दे रही है।

जिसके चलते आये दिन झारखंड में आदिवासी हिन्दू बहन- बेटियों और महिलाओं के साथ विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। जिहादियों पर राज्य सरकार के कारण कोई कारवाई नहीं होती है। आगे चक्रवर्ती दिवाकर ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करती है और आदिवासी हिंदू महिला को बरामद नही करती है तो पूरे रामगढ़ जिला में एक उग्र आंदोलन के लिए हिंदू समाज बाध्य होगा और इसकी पूरे जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.