रामगढ़। सोमवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के संस्थापक स्व.गोविन्द साह एवं स्व.राधा देवी के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता पूर्वक उन्हें याद किया गया।
साथ ही पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए कुलाधिपति कि धर्मपत्नी फूलमती देवी ने पूजन हवन एवं आरती में उपस्थित रही। आचार्य मुकेश पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजन, हवन एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने अपने संबोधन में कहा कि माता पिता के दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं।आज मैं जो कुछ भी हूं या जो कुछ भी बनने का आशा करता हूं,उसका श्रेय मैं अपने माता-पिता को देता हूं।
शिक्षा के साथ- साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी प्रयासरत हूं।साथ ही माता-पिता के जीवन -संघर्ष से त्याग, समर्पण, सकारात्मक सोच एवं कर्तव्यनिष्ठा सीख लेने कि बात कही।
मौके पर विश्वविद्यालय सचिव प्रियंका कुमारी, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण, कर्मचारीगण, एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।