अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को उपायुक्त ने किया सम्मानित
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड राँची के निदेशानुसार अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को समहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज, एवं उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल द्वारा खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं खेलकिट देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित खिलाड़ी
जितेंद्र पटेल दिव्यांग खिलाड़ी पारा स्विमिंग
फुटबॉल
अनामिका कुमारी
लक्ष्मी कुमारी
पुष्पा कुमारी
कराटे
प्रियंका कुमारी
तीरंदाजी
तमन्ना वर्मा
*इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, जिला खेल पदाधिकारी श्री मारकस हेमरोम सहित अन्य उपस्थित थे।
साथ ही रामगढ़ जिला अंतर्गत गाँधी स्कूल, रामगढ़ में फुटबॉल, कबड्डी, साइकिलिंग, कराटे, डी0ए0 वी0 रजरप्पा मैदान में क्रॉस कंट्री रेस एवं बरकाकाना में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कुल लगभग 400 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनुराग तिवारी अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ एवं श्री मारकस हेमरोम जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़ विशिष्ठ अतिथि के रूप मे सी0 डी0 सिंह, सचिव, ओलंपिक संघ जिला रामगढ़ श्री शशि पांडे कराटे संघ के उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी, रामगढ़ के द्वारा दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त कर किया गया एवं झारखण्ड प्रत्येक खेल में कम से कम एक मैडल प्राप्त करने के लिए सभी खिलाड़ियों कठिन परिश्रम करने हेतु प्रेरित किया, ताकि रामगढ़ झारखण्ड के साथ भारत का नाम रोशन कर सके।
सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही राज्य स्तर में अच्छा प्रदर्शन करने एवं ज़िला का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी गई।
रिजल्ट :-
फुटबॉल
फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में डे-बॉर्डिंग प्रशिक्षण केंद बनाम खेलों इंडिया प्रशिक्षण के बीच खेला गया गई जिसमे डे-बॉडिंग टीम 03-02 से विजय रहे।
बालिका वर्ग में राजेश मार्ग प्रस्तुत विद्यालय प्लस टू विद्यालय रामगढ़ बनाम खेलों इंडिया प्रशिक्षण के बीच खेला गया गई जिसमे खेलो इंडिया के टीम 03-01 से विजय रहे।
एथलेटिक्स
क्रॉस कंट्री बालक वर्ग
प्रथम-सौरभ कुमार
द्वितीय-सुभाष कुमार
तृतीय -अनुल कुमार
क्रॉस कंट्री बालिका वर्ग
प्रथम – अंजू कुमारी
द्वितीय – पयाल कुमारी
तृतीय – सोनी कुमारी
साइकिलिंग
बालक वर्ग
प्रथम – आदित्य कुमार
द्वितीय – सुभम कुमार
तृतीय -मोहित कुमार महतो
कबड्डी
बालिका वर्ग
गांधी स्कूल बनाम उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथा के बीच खेला गया जिसमें गांधी स्कूल 30-02 से विजय रहा।
बालक वर्ग
गांधी स्कूल बनाम उच्च विद्यालय कोयरी टोला के बीच खेला गया जिसमें कोयरी टोला स्कूल की टीम 08-42 से विजय रहा।
इस अवसर पर निर्णायक मंडली में महावीर कुमार महतो, विजय कुमार दास, शेखर करमाली, सूरज मुंडा, हिरालाल महतो फुटबॉल कोच भोला एवं रेखा, प्रकाश महतो उपस्थित रहे।