डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया

रजरप्पा कोयलांचल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। रजरप्पा थाना के स्थानीय प्रभारी श्री कृष्ण कुमार ने इस जागरूक एवं संवेदनशील भरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्र–छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। रजरप्पा के थाना प्रभारी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा हर मनुष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि नशा न सिर्फ शरीर को कमजोर करता है बल्कि यह समाज व परिवार को भी खोखला करता है। आज की युवा पीढ़ी को इस मोर्चे के लिए सजग रहना है और दूसरों को भी जागरूक रहने के लिए प्रेरित करना है। डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य डॉ० एस के शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं। कार्यक्रम में तरह– तरह से बच्चों को जागरूक किया गया। छात्र–छात्राओं ने नशा से दूर रहने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं ऑफिस स्टॉफ उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.