पौड़ी में चार नए कोरोना संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या सात हुई

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने इन संक्रमितों के संपर्क में आए स्वजनों और अन्य ग्रामीणों का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराया है, जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए हैं।

एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल के अनुसार, ये संक्रमित एकेश्वर विकास खंड के कांडई और मरड़ा गांव के निवासी हैं। जिनमें से तीन लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट और एक का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को आशा और एएनएम की निगरानी में रखा गया है।

हाल ही में बीते बुधवार को भी जनपद में तीन महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या अब सात हो गई है।

 

डॉ. गोयल ने बताया कि तीन संक्रमित ग्रामीणों के आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए मेडिकल कॉलेज श्रीनगर भेज दिए गए हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच तेज कर दी है, ताकि कोविड-19 का फैलाव रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.