आगामी 21 जून को झारखंड आंदोलनकारी महासभा की होगी महत्वपूर्ण बैठक

गोला(रामगढ़)।झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक आगामी 21जून दिन शनिवार को डाक बंगला परिसर में आहूत की गई है। बैठक में समन्वय समिति द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों और प्रमंडलों में सम्मेलन कर आह्वान किया गया है कि झारखंड के सभी आंदोलनकारी एक हो ताकि सबको उचित मान- सम्मान, आश्रितों को पेंशन के साथ- साथ सभी माँगों को लेकर लगातार चल रहें संघर्ष को लेकर सरकार तक एकजुटता का परिचय देना है।

झारखंड आंदोलनकारी राज्य स्तरीय महासम्मेलन करने का लिए किए गए निर्णय के अनुसार रामगढ़ जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक विचार-विमर्श को लेकर बैठक किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती, केन्द्रीय महासचिव भोला मांझी, आदित्य महतो, अमुल्य उपाध्याय, हरिबोल महतो, राजेश उपाध्याय, नुना मांझी, जगरनाथ महतो, नुनिबाला देवी, पार्वती देवी, कुंजलाल रविदास, मुन्ना त्रिपाठी, केदार महतो शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.