बहुत कम समय में नीता देवी ने खींच दी थी विकास कि लम्बी लकीर :रामटहल चौधरी

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी पहुँचे हेमतपुर, पीड़ित परिवार से मिले

गोला। सोसो कलां पंचायत की मुखिया नीता देवी के निधन के बाद शोक संवेदना प्रकट करने वालों का ताँता लगा है। रविवार को रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी हेमतपुर गांव पहुँचे। यहाँ पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हेंने गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीता देवी का असमय चला जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूर्ण क्षति है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। बहुत ही कम समय में इन्होंने विकास की लम्बी लकीर खींच दी थी। जिसके कारण इनका पहचान एक अलग रूप में होती थी। मृदुभाषी, सरल स्वभाव एवं मिलनसार होने के कारण इनकी लोकप्रियता काफ़ी थी। मुखिया पद पर रहते हुए इन्होने इस पद को अलग रूप में परिभाषा दे दी। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस परिवार को जनता हूं। लम्बे समय से इस परिवार ने लोगों की सेवा की है। उन्होंने नीता देवी के पति बजरंग महथा की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा भाव को बजरंग बाबू ने यहाँ के लोगों के प्रति कभी घटने नहीं दिया। चौबीस घंटे सेवा देने वाले शायद वे पहले व्यक्ति है। जिसने पति पत्नी मिलकर लोगों के हर सुख दुख में शामिल हुए। यहां के लोग भाग्यशाली हैं जो बजरंग बाबू और नीता देवी जैसा सेवक मिला। रविवार को समाजसेवी, शिक्षक, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply