चितरपुर महाविद्यालय चितरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है।
हमें प्रकृति बहुत कुछ देती है हमें इसका संरक्षण व सेवा करनी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन खोरठा विभाग के प्रो. निरंजन महतो ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रेवालाल पटेल ने किया।
कार्यक्रम में प्रो. कुर्तुलेन, प्रो. अंजनी करमाली, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. मीना मुंडा, प्रो. उत्तम सिंह सहित पिंटू प्रजापति, राहुल, प्रकाश, युग रवि, मोनिका, अनु, मनीषा, सोनी, पूजा, सुमन, रिया, अजमेरी सहित अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।