रामगढ़ जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में श्री फैज अक अहमद मुमताज ने किया पदभार ग्रहण

रामगढ़: रामगढ़ जिले के 14वें उपायुक्त के रूप में बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री फैज अक अहमद मुमताज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान की निवर्तमान उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने उन्हें अपना प्रभार सपा।

पदभार ग्रहण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य होगा। साथ ही स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में जिले का विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त श्री चंदन कुमार द्वारा अपने कार्यकाल में जो भी पहल किए गए हैं उन पर जिला प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.