झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर है मंडा त्योहार : विधायक तिवारी

लोहसिंघना में भोक्ताओं ने दहकते अँगारों पर चलकर दी आस्था का परिचय

रजरप्पा। दामोदर नदी से मांडू विधानसभा क्षेत्र के छोटकी डुंडी पंचायत अंतर्गत लोहसिंघना गांव में मंडा त्यौहार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो शामिल हुए विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया रामसेवक महतो पंसस रीना कुमारी रवि कुमार रूपा कुमारी लीलावती देवी आदि मौजूद थे। देर रात विधायक तिवारी ने छऊ नृत्य कला मंच का फीता काटकर विधिवत रूप से उद्घाटन किया एवं ढोल नगाड़ा बजाते हुए नृत्य मंच का शुभारंभ किया विधायक ने उपस्थित लोगों को बताया कि मंडा त्योहार हमारे पूर्वजों की देन है झारखंड के प्राचीन परंपरा से जुड़ा त्यौहार है यह हमारा लोकप्रिय त्यौहार है जिसे बचाए रखने की आवश्यकता है त्योहार को उल्लास पूर्वक के साथ मनाने की जरूरत है, पूर्व में ही संजोत की रात्रि में भोक्ताओं ने मंदिर का परिकर्मा कर लहटन सेवा दिए। इसके पूर्व 1 सप्ताह तक पूरे गांव में मां भगवती का पाट लेकर जागरण का आयोजन किया गया।36 घंटा निर्जला उपवास रहकर भगवान शिव पार्वती कठिन तपस्या कर आस्था का उपासना किया गया।
रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें धवैया और सरलाकला के कलाकारों द्वारा मुखौटा फहनकर एक से बढ़कर एक धार्मिक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें महिला पुरुष नन्हे मुन्ने बच्चे सहित हजारों ग्रामीण ने रात नृत्य का लुफ्त उठाया।
रविवार सुबह 71 शिव भक्तों द्वारा दहकते हुए अंगारों पर नंगे पाँव चलकर कठिन तपस्या की परीक्षा दी
इस मौके पर में मुखिया रामसेवक महतो पंचायत समिति सदस्य रीना कुमारी उप मुखिया गोपाल महतो जेएलकेएम नेत्री केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपा महतो, लीलावती महतो, रवि महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष चमक लाल महतो सचिव तारकेश्वर महतो कोषाध्यक्ष शंकर करमाली उपाध्यक्ष दुलार प्रसाद, संरक्षक मनोज,रोहित, विकास, सुमेश, बसंत,प्रदीप,कपिल, रमेश,बालेश्वर,शोभा महतो, तिलक कुमार, सुखदेव महतो, किसुन महतो, पंकज कुमार,रामपाल महतो, महेश चौधरी प्रेम करमाली कुलेश्वर महतो लखन महतो भोला महतो डालचंद महतो गोविंद महतो किशोर महतो अशोक वैद्य राजनाथ महतो

Leave a Reply