After Header-1

बेमौसम बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान

संबंधित विभाग से किसानों ने मुआवजे की मांग की

बेमौसम बारिश से तरबूज,मिर्चा और अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है

गोला। गोला प्रखंड क्षेत्र एक कृषि बहुत क्षेत्र है, प्रखंड क्षेत्र के लोगों की आजिविका कृषि पर ही निर्भर है। रामगढ़ जिले में सबसे ज्यादा खेती गोला प्रखंड क्षेत्र में ही किया जाता है। गोला प्रखंड क्षेत्र में उगाई जाने वाली सब्जी राज्य के कई जिलों सहित अन्य राज्यों में जाती है। लेकिन कुछ दिन से प्रखंड क्षेत्र में हो रहे बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। बे मौसम बारिश ने किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के खेतों में लगे तरबूज,मिर्चा,मकई सहित अन्य फसलों को बे मौसम बारिश और कई जगहों पर हुई ओलावृष्टि से काफी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश के कारण गोला प्रखंड क्षेत्र के हेतमपुर गांव के किसान दशमी देवी,तिलचंद महथा,निर्मल महथा,कुलदीप महथा,भवानी महथा सहित अन्य किसानों के फ़सलों को काफी नुकसान पहुंचा है।इस संबंध में गोला प्रखंड क्षेत्र के हेमतपुर गांव के किसान तिलचंद महथा ने बताया कि खेत में तरबूज, मिर्चा,और मकई का खेती लगाया हूं लेकिन बे मौसम हुई बारिश से खेत में लगे सभी फसल बर्बाद हो गया हैं। तरबूज खेत में तैयार हो गया था बेचने के लिए व्यापारीयों से बात भी हो गयी थी लेकिन बे-मौसम बारिश के कारण खरीदने वालें व्यापारीयों ने मना कर दिया, बोले की बारिश खत्म होने के बाद ही खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि बारिश में लोग तरबूज नहीं खरीदते हैं,साथ ही उन्होंने बताया कि खेत में लगे मिर्चा की खेती को भी काफी नुकसान पहुंचा है, मिर्चा के पौधे मर रहे हैं, दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है। आगे उन्होंने बताया कर्ज लेकर उन्होंने तरबूज,मिर्चा और मकई की खेती की थी लेकिन बेमौसम बारिश से पूरा नुकसान हो गया,लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया जिससे कर्ज की बोझ के तले दब गए हैं। इनके जैसे प्रखंड क्षेत्र के कई किसानों का भी यही स्थिति है, संबंधित विभाग से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.