कर्नाटक में जिहादियों की भूमिका निभा रही राज्य सरकार,दुष्ट शासन का शिकार हुआ सुहास शेट्टी:भागीरथ पोद्दार

कर्नाटक की सरकार जिहादियों को अपने कंधों पर बैठाकर उनका मनोबल बढ़ा रही है:भागीरथ पोद्दार

सुहास शेट्टी के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं हुई तो बजरंग दल करेगा आंदोलन: भागीरथ पोद्दार

रामगढ़। बजरंग दल के रामगढ़ जिला संयोजक भागीरथ पोद्दार ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर कर्नाटक में गुरुवार को बजरंग दल के युवा कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की सरेआम हुई हत्या पर रोष प्रकट किया है। आगे उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मंगलौर शहर में जिहादियों द्वारा चाकू घोंपकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी को मौत के घाट उतार दिया गया तथा उनके साथ मौजूद बजरंग दल का एक और कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सुहास शेट्टी की सरेआम हत्या ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कर्नाटक राज्य की सरकार में कट्टरपंथी तत्व स्वच्छंद रूप से निहत्थे व निर्दोष हिन्दुओं की निर्मम हत्या करते हैं और तुष्टीकरण में डूबी सरकार किस तरह अपने हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। यहां तक की कर्नाटक की राज्य सरकार ने सुहास शेट्टी की शव यात्रा भी निकालने की अनुमति नहीं दी। कर्नाटक की सरकार जिहादियों को अपने कंधों पर बैठाकर उनका मनोबल बढ़ा रही है। कर्नाटक अब बंगाल बनने से ज्यादा दूर नहीं है। आगे उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि इस ममाले में हस्तक्षेप कर सुहास शेट्टी के हत्या में शामिल सभी जिहादियों की अविलंब गिरफ्तारी कर, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई कर सभी जिहादियों की फांसी की सजा दिलवाने में ध्यान देना चाहिए। यदि जिहादियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो बजरंग दल के आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.