राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

डॉ० एस० राधाकृष्णन् शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुकरीगढ़ा, लारी, रामगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

बी०एड० प्रशिक्षुओं ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न फलदार जैसेः नीम, जामुन, आम, तुलसी, अमरूद, इत्यादि पौधो का पौधारोपण किया गया। सर्वप्रथम् महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव श्री संजय कुमार प्रभाकर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० सुशील कुमार उपाध्याय ने जामुन का पौधा लगाकर कार्यक्रम कि शुरूआत की गई तत्पश्चात सभी प्रशिक्षुओं ने पौधारोपण एवं रंगोली बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया जिसमें सौरभ, नकुल, विक्की, हीरा, अंजु, आकांक्षा, श्वेता, सागरिका, स्नेहा, ग्रेस, ज्योति, विवेक, दिपिका, शिल्पा, विक्टोरिया इत्यादि कि अहम भुमिका रही साथ ही रंगोली प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं को प्रथम्, द्वितिय एवं तृतीय पुरुस्कार दिया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक सह एन०एस०एस० कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० अशोक राम एवं श्री नयन कुमार मिश्रा की देखरेख में किया गया।

उपस्थित शिक्षकों में सहायक प्राध्यापक मो० परवेज अखतर, श्रीमती इंदु कुमारी झा, व्याख्याताओं में श्रीमती सुप्रिया बर्मन, श्री मुरारी कुमार दुबे, श्री बाबुचन्द प्रसाद, श्रीमती सुलेखा कुमारी तथा कर्मचारियों में श्री नन्दलाल कुमार, सुश्री श्रेया गुप्ता, बबलु कुमार, दिप्ती लकड़ा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.