After Header-1

गढ़वा में फिर बड़ी दुर्घटना ,तालाब में नहाने गये चार बच्चों की मौत

गढ़वा : गढ़वा में फिर बड़ी दुर्घटना की खबर है। सदर थाना क्षेत्र के उड़सुगी में तालाब में नहाने करने गए आठ बच्चों में से चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। पुलिस ने सभी बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाकर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार उड़सुगी में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के आठ मासूम बच्चे पास के एक गड्ढा नुमा तालाब में नहाने गए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था उसी में नहाने के दौरान चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। तालाब की गहराई ने चार परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए निगल लिया।

दोपहर में घटित घटना के बाद एक ऐसी चीख गूंजी जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मृतकों में हरिओम, बम कुमार, ठुरुवा और लकी शामिल हैं। बाकी चार बच्चे जैसे-तैसे वहां से बच निकले। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। माता पिता ग्रामीण सभी बदहवास होकर दौड़ पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से चारों शवों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों ने कहा की गांव में किसी के द्वारा वन विभाग की जमीन पर दो से तीन सौ फीट गड्ढा खोद कर ऐसे ही छोड़ दिया है। जिसमें जमा पानी में बच्चे नहाने गए थे और मौत हो गई। विधायक प्रतिनिधि ने मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।जेएमएम के पूर्व जिला अध्यक्ष ने भी जांच की मांग की है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.