After Header-1

गोला के नावाडीह में श्री श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय महायज्ञ 10 से 14 अप्रैल चल चलेगा

गोला। प्रखंड क्षेत्र के बरियातू पंचायत के नावाडीह गांव में श्री श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं पंच दिवसीय महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। महिलाओं ने भैरवी नदी तट से कलश में जल एकत्र कर सैकड़ो महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली।जय श्री राम और जय हनुमान की जयकारा के क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।ज्ञात हो प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ 10 अप्रैल से शुभारंभ हुआ है से जो 14 अप्रैल को समापन होगा। आचार्या के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ किया जायेगा।इस दौरान भव्य कथा एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के सभी सनातनियों को सादर आमंत्रित किया है। मंदिर कमिटी के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कृत संकल्पित हैं। मौके पर समिति के अध्यक्ष लड्डू गोपाल सिंह ,सचिव जयराम महतो,कोषाध्यक्ष संतोष दांगी ,कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिंह , संरक्षक लखन सिंह , उप कोषाध्यक्ष लखीचरण सिंह ,उपाध्यक्ष वकील सिंह,सह सचिव आनंद राम मुंडा , सदस्य तपेश्वर सिंह , करम देव सिंह , दिलीप सिंह , संजीव सिंह , उपेंद्र सिंह , अशोक सिंह , राजू महतो, कुलदीप दांगी , रामसेवक सिंह रणजीत सिंह , शगनु महतो, मुकेश सिंह ,दिनेश सिंह सहित सैकड़ों महिला- पुरुष शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.