After Header-1

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अखंड रामायण पाठ शुरु

आज होगी पूर्णाहुति

गोला ।चित्तरंजन सेवा सदन गोला परिसर स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शुक्रवार को अखंड रामायण पाठ की शुरुआत पूजा अर्चना कर किया गया। पूजा में शामिल यजमान वंदना अम्बष्ट ने बताया कि मंदिर में श्री राम चरित मानस पाठ की पूर्णाहुति चैत्र पूर्णिमा शनिवार को होगी। पाठ के पूर्णाहुति के पश्चात् प्रसाद वितरण होगा। उसके बाद रेखा चौधरी के सौजन्य से भंडारा का आयोजन होगा। भंडारा में भाजपा के बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी मुख्य रुप से शामिल होंगे। पूजा अर्चना, रामायण पाठ के प्रथम दिन वंदना अम्बष्ट, रेखा सिन्हा, रेनू देवी, विद्या देवी, शशि अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, किरण बंका, गायत्री देवी, सीता बक्सी, मधु बक्सी, सुजाता बक्सी, उपेंद्र इन्द्र गुरु, मनोज मिश्र, राजनाथ महतो, टोपन महतो, हर्षित कुमार सहित दर्जनों मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.