गोला एवं बरलंगा थाना क्षेत्र में ऐतिहासिक रहा रामनवमी का त्योहार, सोसोकलां में भी निकली शोभा यात्रा

गोला । गोला एवं बरलंगा थाना क्षेत्र में हर्षौल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस तरह यहां रामनवमी का त्योहार भाईचारगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए गोला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जहां सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद सभी सनातनी भाइयों ने अपने अपने घरों में भी महावीरी ध्वज लगाया। संपूर्ण गोला भगवामय हो गया था। राममय इस गोला में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के द्वारा शोभायात्रा व अस्त्र शास्त्र का प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर बाद से निकली शोभायात्रा और जुलूस के स्वागत के लिए जगह जगह स्वयंसेवियों ने शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था कर रखी थी। जिसमें रजरप्पा चौक और गोला बस्ती चौक में स्वयंसेवी सूचित कुमार सिन्हा, अंजलि सिन्हा, सिंपल सिन्हा, सुरभि सिन्हा, शानवी सिन्हा, प्रिया सिन्हा, अर्णव कुमार सिन्हा, श्रीयांशी सिन्हा ने गोला बस्ती चौक में रामभक्तों का भव्य स्वागत किया। उन्हें शरबत पिलाया।

इस बार की रामनवमी में लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया में बताया कि इस बार गोला में रामनवमी का त्योहार ऐतिहासिक इसलिए भी है क्योंकि हम इस तरह के आयोजन बाहर के शहरों में देखने को मिलता था जिसकी यहां चर्चा होती थी। पर अब हम कह सकते हैं कि गोला में भी जब इस तरह के आयोजन होने लगे है। विभिन्न अखाड़ों से निकली गई झाकियों की लोगो ने जमकर सराहना की। बरलंगा थाना क्षेत्र में भी हर्षौल्लास के साथ रामनवमी का त्योहार मनाया गया। इस क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से भी शोभायात्राएं निकाली गई। इस दौरान प्रशासन व पुलिस की चौकसी बनी रही। वहीं गोला थाना के सरस्वती पूजा में विवादित ग्राम सोसोकलां में भी महावीर मंदिर से लेकर मेन रोड तक भव्य शोभायात्रा निकाला गया। यहां हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने सभी गीले शिकवे छोड़ कर आपसी सौहार्द का परिचय दिया। आस पास क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सोसोकलां के सभी समुदायों के आपसी प्रेम की सराहना की। सोसोकलां में बीडीओ डॉ सुधा वर्मा, थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप, उपमुखिया लईक मुखिया का पति बजरंग कुमार महथा, धूमा महतो, राजेश महतो, राजकुमार दास, बावन शर्मा, अनिल कुमार, अनिल कुमार एवं सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.