After Header-1

लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन एवं व्यवस्थित जीवन शैली आवश्यक- रणधीर कुमार सिंह

रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को समारोह का आयोजन कर वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह,उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी,प्राचार्य उमेश प्रसाद,कोषाध्यक्ष आशीष झा,राजेश कुमार,पी एस भट्टाचार्य,प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। अतिथि परिचय प्राचार्य उमेश प्रसाद ने किया।परीक्षा फल की प्रस्तावना एवं परीक्षा फल की घोषणा परीक्षा प्रमुख इंद्रजीत कुमार सिंह ने किया।इस दौरान कक्षा अरुण से एकादश तक के छात्र-छात्राओं के बीच परीक्षा फल वितरण किया गया।सभी कक्षाओं में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।साथ ही पुरे सत्र में शत प्रतिशत उपस्थित होने वाले भैया बहन वर्षा कुमारी एवं मुकुंद कुमार को पुरस्कृत किया गया।मुख्य अतिथि रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि नियमित पढ़ाई के साथ व्यवस्थित जीवन शैली सफलता के द्वार खोलती है।उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिलती है।प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि सभी बच्चे प्रतिभावान हैं, आगामी सत्र में एक नये संकल्प के साथ नवीन कक्षा में पढ़ाई करें, सफलता निश्चित मिलेगी।समारोह का संचालन आचार्या ललिता गिरि ने एवं धन्यवाद ज्ञापन रेखा कुमारी ने की।इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य दिलीप सिंह,सेखर कुमार,शम्मी राज,बच्चूलाल तिवारी,शशि कान्त,अनूप झा,आरती झा,डॉ गायत्री कुमारी,अंजली कुमारी,ममता कुमारी आदि उपस्थिति थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.