After Header-1

श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने किया लकी ड्रॉ कूपन जारी

लकी ड्रॉ कूपन का खेल 25 मई होगा,परिणाम उसी दिन जारी किया जायेगा: भोपाली

रामगढ़। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहायतार्थ हेतु लकी ड्रॉप कूपन जारी किया। रविवार देर शाम को गोला रोड के श्रीश्याम कॉम्पलेक्स के निकट कार्यक्रम का आयोजन कर महासमिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने लकी ड्रॉ कूपन जारी किया। महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली, महासचिव विशाल जयसवाल,संरक्षक विमल बुधिया, विजय मेवाड़, कमल बगाड़िया, प्रो संजय सिंह, विजय जायसवाल, राजेश ठाकुर, महासचिव विशाल जायसवाल आदि ने लकी ड्रॉ कूपन को जारी किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने बताया कि रामनवमी महापर्व के धार्मिक कार्यक्रम के सहायतार्थ हेतु लकी ड्रॉ कूपन जारी किया गया है। 25 मई को कूपन का खेल होगा। मौके पर संरक्षक अनमोल सिंह, अमित ठाकुर, विनोद दांगी, शुभम वर्मा, तरुण साव, शशि शेखर सिंह, संतोष सिंह, अंकित अग्रवाल, शौर्य प्रसाद, राजू मालाकार, रोहित सोनी, मनोज महतो, राहुल रजक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.