After Header-1

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से साईकिल सवार की हुई मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटे फोरलेन सड़क किया जाम, आश्वासन के बाद हटी जाम

कुजू(रामगढ़)। कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोंगाबार फोरलेन सड़क पर मंगलवार दिन के करीब तीन बजे एक अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार को अपनी चपेट में लेकर उसे बुरी तरह से कुचलते हुए फरार हो गया। घटना में साइकिल सवार की मौके पर हीं मौत हो गई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक फोरलेन सड़क जाम कर दिया।
बाद में मांडू अंचल तथा ओपी पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार बोंगाबार बधिया टोला निवासी अशोक मुंडा (45 वर्ष) पिता स्वर्गीय नारायण मुंडा साइकिल पर सवार होकर सड़क के किनारे किनारे नयामोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने साईकिल की अपनी चपेट में ले लिया। साइकिल पर सवार
अशोक मुंडा को कुचलते हुए वाहन चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर कुजू ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए फोरलेन सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों लेन पर छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में मांडू अंचल के अंचल निरीक्षक रामरतन पांडेय घटनास्थल पर पहुंच कर सरकारी नियमानुसार मिलने वाले लाभ को दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण सड़क जाम हटाने पर सहमत हुए। लगभग एक घंटे बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। इधर है।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया। बताते चलें कि मृतक अशोक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसे तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। उसकी मौत से परिवार के सिर से साया उठ गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.