आईपीएल फैक्ट्री द्वारा पानी के पाइप बिछाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

चाणक्य मंत्र संवाददाता
गोला। गुरुवार को अंचल कार्यालय गोला में ग्रामीण और आईपीएल फैक्ट्री के बीच विभिन्न मुद्दों पर वार्ता किया गया। वार्ता में कोई समझौता नहीं हो पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आईपीएल फैक्ट्री द्वारा पानी का पाइप फैक्ट्री में ले जाया जा रहा है जिससे सैकड़ों वृक्ष नष्ट हो जाएंगे। ग्रामीणों ने आगे कहा कि जब तक कंपनी द्वारा मुक्त शिक्षा बिजली पानी, सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है तब तक ग्रामीण पाइप को नही बिछाने देंगे। इसके बाद ग्रामीण वापस चले गए इसके उपरांत विधायक के नाम ज्ञापन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सोनी को सोपा गया एवं अपनी बातों को रखा है। इसमें मुख्य रूप से सुनील चक्रवर्ती, लखेश्वर महतो, वासुदेव प्रसाद ,विश्वजीत कुमार, भुनेश्वर मुंडा ,शंभू मुंडा ,संजू मुंडा ,रविंद्र कुमार, श्रवण मुंडा, प्रीतम मुंडा, ओम प्रकाश महतो, फूला देवी, शशि किरण कुमारी, बबीता देवी ,पूनम देवी, जर्नी देवी यात्री देवी झूला मुंडा चंपा देवी, तिलवा देवी, राथू मुंडा, भूमेश महतो, वकील महतो, अशोक माली, नरेश मुंडा, महेंद्र महतो, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश महतो आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.