बेटा-बहु पुण्य कमाने के लिए गए महाकुंभ नहाने, माँ को बंद घर में छोड़ा अकेला

मनोज कुमार झा

अरगड्डा(रामगढ़)।रामगढ़ जिले के सुभाष नगर अरगड्डा में बेटा, बहू महाकुंभ नहाने के लिए करीब चार दिन पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज चले गए तथा अपनी वृद्ध माता को घर में बंद कर रखा। भूखी, बदहवास, अस्वस्थ, नहीं बोलने की स्थिति में मां घर के दरवाजे पर घीसटते पहुँची, दरवाजा खटखटनाने के आहट से बाहर घूम रहे पड़ोसी को आवाज सुनाई दी। इसके बाद पड़ोसियों ने उनके परिजनों को इसकी खबर दी।अस्वस्थ और भूख से तड़पती माँ घर में रेंगती रहीं
वृद्ध महिला को देखने के लिए उसकी विवाहित बेटी कहुआबेड़ा सिरका से चांदनी, वृद्ध महिला का भाई मनसा महतो, भजीता मिथुन प्रजापति पहुंचे। इसकी सूचना नगर परिषद के अरगड्डा वार्ड 13 के प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत पासवान को दिया। घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को भी दी गई। सभी की उपस्थिति में घर के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने के बाद अस्वस्थ और भूख से तड़पती वृद्ध महिला संजू देवी को उनके भाई, बेटी, भतीजे के द्वारा घर के बाहर निकला गया।
इस संबंध में पड़ोसी इबरार ने बताया कि मैं घर के बाहर टहलते हुए ब्रश कर रहा था, तभी बंद घर के दरवाजे की दूसरी ओर से ठक-ठकाने की आवाज आ रही थी। दरवाजे के छेद से झांकने पर अंदर वृद्ध महिला को देखा, इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। वृद्ध महिला संजू देवी के भाई मनसा महतो ने बताया कि अपने भांजे अखिलेश और बहू सोनी को भी इसकी जानकारी दी गई है। हल नहीं निकलने पर रामगढ़ पुलिस को भी स्थिति से अवगत कराया गया।

◆घर का ताला तोड़कर वृद्ध महिला को गया निकाला

वहीं वृद्ध महिला की बेटी चांदनी ने बताया कि माँ के घर में बंद होने की सूचना के बाद में भाई के घर अरगड्डा सुभाषनगर पहुंची। फोन पर बात करने पर मुझे माँ की देखरेख करने और दो दिनों के बाद आने के बारे में बताया.लेकिन घर बंद था। मेरे भाई द्वारा महाकुंभ जाने से पूर्व कोई भी जानकारी नहीं दिया था। जबकि मेरी माँ बोलने चलने में असमर्थ व अस्वस्थ है।
इधर बुजुर्ग महिला के भतीजे मिथुन प्रजापति ने बताया कि वृद्ध महिला संजू हमारी मौसी हैं। इस तरह से घर में बंद करना अच्छा नहीं है। इधर वृद्ध महिला के दाये पैर व हाथ में काफी जख्म है। जो पक कर बदबू दे रहा था, घटना के सामने आने के बाद आस पड़ोस के कई पुरुष, महिला देखने के लिए भी जुटने लगे थे।

Leave a Reply