कांकेर। कांकेर नगर पालिका के चुनाव में जनता का जनादेश जनमुद्दों पर कार्य करने के पक्ष में किया है।लंबे अर्से से कांकेर नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी की सत्ता रही है।पालिका के 21 में से 10 कांग्रेस के पार्षद चुने जाने से सत्ता विरोधी लहर के तर्क को पूरी तरह से खारिज करता है।
नगर पालिका चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के महासचिव और शांतिनगर वार्ड से नवनिर्वाचित पार्षद ओमप्रकाश देवांगन ने कहा कि चुनाव में यूनियन ने मुद्दों के आधार पर कांग्रेस प्रत्याशियों को समर्थन किया था। जनादेश से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि जनता ने 10 वार्डों से कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में जनादेश दिया है जो यह साबित करता है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकारा नहीं है।
अगर प्रत्यक्ष रूप से अध्यक्ष का चुनाव नहीं होता तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था।गौरतलब है कि पिछले बार अध्यक्ष को चुने गए पार्षदों ने चुना था।लेकिन भाजपा की सरकार ने पार्षदों के इस अधिकार को छीना है।
श्री देवांगन ने कहा कि जनता ने नगर पालिका कांकेर में कांग्रेस पार्टी को एक सशक्त विरोधी के रूप में भूमिका अदा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी जन मुद्दों पर कारगर हस्तक्षेप करेगी जनता की अपेक्षा पर कांग्रेस को खड़ा उतरना होगा।