BJP नेता को परास्त कर मजदूर यूनियन नेता विजयी

कांकेर। कांकेर नगर पालिका परिषद के शांतिनगर वार्ड से राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य
महासचिव ओम प्रकाश देवांगन को पार्षद पद पर चुने जाने पर वार्डवासियों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवचंद भास्कर ने आज एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि शांतिनगर में 5 बार से पार्षद ,नगर पालिका के उपाध्यक्ष रही भाजपा के प्रत्याशी को परास्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से कभी भी भाजपा परास्त नहीं हुई थी इसके पहले भाजपा प्रत्याशी की पति हलथर साहू पार्षद थे और वे भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रहे।लेकिन इस बार मजदूर यूनियन के नेता ने भाजपा के तथाकथित गढ़ माने जाने वाले शांतिनगर वार्ड में मजदूर संगठन के नेता के सामने मुंह खानी पड़ी है।
मजदूर नेता की जीत पर वार्ड में मजदूर तबकों में खुशी की लहर दौर गई है। भाजपा नेता के तानाशाही और आतंकित करने की राजनीति से वार्ड वासी आज मुक्त हुए।
अब नवनिर्वाचित पार्षद से वार्डवासियों की अपेक्षाएं बढ़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.