रोजगार से लाखों रुपए कमा रहे किसान

हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ स्थानीय किसानों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। श्रद्धालुओं के लिए हर दिन बनाई जा रही महाप्रसादी के लिए प्रयागराज और आसपास के इलाकों से बड़ी मात्रा में सब्जियाँ, अनाज, दूध और अन्य आवश्यक सामग्रियाँ खरीदी जा रही हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस बार महाकुंभ में अदाणी समूह और इस्कॉन के सहयोग से की जा रही नारायण सेवा ने न सिर्फ लाखों श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराया है, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि क्षेत्र को भी नई ऊँचाइयाँ दी हैं। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 70,000 से 80,000 श्रद्धालु महाप्रसादी का आनंद लेते हैं, जबकि शाही स्नान के विशेष अवसरों पर यह संख्या 2.5 लाख से 3 लाख तक पहुँच जाती है। हर दिन 9,000 किलो सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जो शाही स्नान के दिनों में 33,600 किलो तक बढ़ जाता है। इन सब्जियों की आपूर्ति स्थानीय किसानों से की जा रही है, जिससे वे सीधे तौर पर आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। इसके लिए लाखों रुपए की सब्जियाँ खरीदी जाती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.