After Header-1

गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड स्तरीय स्‍वास्‍थ्‍य मेला का हुआ आयोजन

सैकड़ों ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य जाँच

सरकार द्वारा बराबर ऐसे मेले के आयोजन किया जायेगा : ममता देवी

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोमवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी, सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सुधा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल, पार्षद जलेश्वर महतो, प्रमुख गीता देवी, उपप्रमुख विजय ओझा के द्वारा संयुक्‍त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक ममता देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि इस तरह के महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्वास्थ्य मेला का जो आयोजन किया गया है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिल सके। सरकार इस प्रकार के मेले का आयोजन बराबर करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सहिया दीदी के माध्यम से चिकित्सा के संबंध में अपने क्षेत्र के गाँवों में समय समय पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। चिकित्सा के क्षेत्र में जिले को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है बहुत जल्द एक सौ बेड का अस्पताल खुलने वाला है। सदर अस्पताल में ब्लड बैंक और डायलिसिस सेंटर खोला गया तथा राज्य सरकार के द्वारा झारखंड के लोगों के लिए सौगात के रूप में रिम्स से बड़ा अस्पताल शीघ्र खुलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। बीडीओ डॉ. सुधा वर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलता है इस तरह से सरकार आपके द्वार आपके पास आई है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों से मिलने वाली दवाईयां बहुत ही विश्वसनीय होती है जिससे मरीजों को इसका फायदा मिलता है। सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर डायबिटीज, हाइपरटेंशन, उच्च रक्त चाप, टीबी उन्मूलन के रोकथाम के लिए कदम उठाया जाता है ताकि इसका लाभ मरीजों को मिल सके। सरकार के तरफ से 108 एंबुलेंस की सेवा दी गई है जो कि हर क्षेत्र के लिए उपलब्ध रहती है जिसको भी एंबुलेंस की आवश्यकता होती है वह 108 डायल कर इसका लाभ उठा सकते हैं। सांसद प्रतिनिधि राजीव जयसवाल ने सिविल सर्जन से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सकों को भेजते हुए बेहतर सुविधा प्रदान करने की बात कहा। उपप्रमुख विजय ओझा व पार्षद जलेश्वर महतो ने भी अपने संबोधन में बताया कि पर्यावरण प्रदूषण और जल स्वच्छता के संबंध में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसके बाद अतिथियों ने मेले पर लगे सभी स्टॉलों की बारी बारी से निरीक्षण कर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ ने भी अपने ब्लड प्रेशर की जाँच कराई। शिविर में सैंकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निः शुल्क में दवा का वितरण किया गया। साथ ही मरीजों को जरुरी सलाह भी दी गई। मेले में बीपी, सुगर, सीकल सेल, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ, नेत्र जांच आदि कई स्टॉल लगाया गया था। मौके पर चिकित्सा प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, बीपीएम विनय कुमार, पार्षद सरस्वती देवी, रवि हाजरा, प्रीतम झा, गुलाम हुसैन, विधायक प्रतिनिधि गौरी शंकर, पुर्व स्वास्थ्य प्रतिनिधि कमलेश महतो, अमित महतो, सुनील कुशवाहा सहित चिकित्सा केंद्र के कर्मी सहिया दीदी, एएनएम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.