पार्टी का आम कार्यकर्ता हूँ, समर्पित भावना से राज्य के लिए करूंगा काम : रघुवर दास

■ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे छिन्नमस्तिका मन्दिर, मत्था टेककर मांगा आशीर्वाद

■ गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया स्वागत

रजरप्पा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मन्दिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के द्वारा बुके भेंट कर किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मां छिन्नमस्तिका मन्दिर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही राज्य के सुख समृद्धि की कामना की। मन्दिर न्यास समिति के सचिव शुभाशीष पंडा, युवा पुजारी छोटू पंडा, गुड्डू पंडा, राकेश पंडा के देखरेख में पूजा अर्चना का कार्य करवाया गया। पत्रकारो से बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद को महज एक कार्यकर्ता बताते हुए फिट एंड फाइटिंग भाजपा को अपना मिशन बताया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार जनादेश का सम्मान नहीं करती है तो वह सड़क से सदन तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे। हालांकि रघुवर दास की जिम्मेदारी क्या होगी। इस पर फिलहाल खामोशी है। लेकिन, रघुवर दास ने अपनी नयी एंट्री पर यह जाहिर कर दिया है कि उन्हें झारखंड में ही जिम्मेदारी पसंद है । अपने इरादे जाहिर कर करते हुए उन्होंने खुद को महज एक कार्यकर्ता बताते हुए फिट एंड फाइटिंग भाजपा को अपना मिशन बताया। कहा कि मैं एक आम कार्यकर्ता हूँ और पार्टी के हित मे कार्य करता रहूंगा। उन्होंने घुसपैठ और धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए इसे राज्यहित के लिए खतरनाक बताया। जब उनसे विधानसभा चुनाव में हार की वजह पूछी गयी तब उन्होंने इशारों में कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा और मूल्यांकन कर चुकी है और अब 2024 से सबक लेकर 2025 में नयी ऊर्जा से काम करना है। इस दौरान पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका पा्र्टी में जोरदार स्वागत किया।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, आजसु जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, मुखिया किशुनराम मुंडा, आजसू नेता अमृतलाल मुंडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू, राजू चतुर्वेदी, बिजय जायसवाल, युगेश महतो, गणेश स्वर्णकार, पीएन सिंह, रमेश वर्मा, धनंजय कुमार पुटुस, रविंद्र वर्मा, मुकेश सिन्हा, देवकी महतो, मुकेश यादव, जयंत पोद्दार, अजय जायसवाल, जावेद सलीम, खेदन स्वर्णकार।

Leave A Reply

Your email address will not be published.