झारखंड आंदोलनकारियों द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 81वीं जन्मदिन मनाई गई

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों के द्वारा झारखंड अलग राज्य के निर्माता सह् महान आंदोलनकारी गोला के धरती पुत्र दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 81वीं जन्मदिन मनाई गई। इस अवसर पर गोला डाक बंगला स्थित गर्ट्स कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सभी आँगनबाड़ी साथियों ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक दूसरे को केक खिलाया एवं काफी हर्सोल्लास के साथ के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील राज चक्रवर्ती, भोला राम मांझी, आदित्य महतो, सुमन सिंह, मनोज यादव, अतुल्य उपाध्याय, दिना नाथ सिंह मुंडा, हरि बोल महतो, राजाराम महतो, प्रेम सागर प्रसाद, पंचम महतो, सुकु टुडू, अमित हेंब्रम, उमेश हेंब्रम, नरेश महतो, मोतीलाल महतो सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.