After Header-1

चिमनी एवं बंगला ईंट भट्ठों में लिया जा रहा है खुलेआम अवैध कोयला

चिमनी भट्ठों पर खुलेआम ट्रेक्टर एवं बाइक से चोरी कर लाए जा रहे कोयले को खपाया जा रहा है
रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र अवस्थित कई चिमनी भट्ठों पर खुलेआम ट्रेक्टर एवं बाइक से चोरी कर लाए जा रहे कोयले को खपाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में कई चिमनी भट्ठा संचालित है। सभी भट्ठों में ट्रेक्टर एवं बाइक से कोयला पहुंचाया जाता है। कोयला सुबह पांच से आठ बजे तक एवं दोपहर दो बजे शाम पांच बजे तक लिया जाता है। भट्ठे का मुंशी कोयला वजन कराकर पैसे का भुगतान करते हैं। बाइक सवार से पूछने पर बताया कि भट्ठा चलने से उनलोगों की आय दोगुनी होती है। कोयला का ऑडर ज्यादा होता है और बाइक से कोयला कम दे पाते हैं। बाइक चालकों की मानें तो प्रति बाइक आठ क्विंटल कोयला कोयला चोरी कर कुंदरू, सिमराबेड़ा, धवैया, मंदिर घाट एवं कोलयरी से लाया जाता है। वहीं भट्ठा संचालक डीओ का नन कोकिंग कोल के कागजात लाकर भट्ठा में रखते हैं। पुलिस छापेमारी करने पहुंचती है तो कागजात दिखा देते हैं। इस ओर वन विभाग, खनन विभाग, पुलिस प्रशासन और पर्यावरण विभाग को इस और ध्यान देने की आवश्यकता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.