After Header-1

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर। श्रीनगर के दाचीगाम वन क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबल आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद दाचीगाम जंगल के ऊपरी इलाकों में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। दाचीगाम, शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 141 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों से आमना-सामना तब हुआ जब उन्होंने सुरक्षा बलों के तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें आतंकी के मारे जाने की सूचना है। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.