देश के छह राज्यों में मतदान जारी

नई दिल्ली। देश के छह राज्यों में आज सुबह सात बजे चुनाव शुरू हो गया। आज महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की सभी 288 और झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश की नौ सीटें, पंजाब की चार सीटें, केरल में एक और उत्तराखंड में एक सीट पर मतदान शुरू हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.