After Header-1

मुख्य सचिव ने नई दिल्ली में नवनिर्मित ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

300×250 ADS-1

06 नवम्बर को होगा उत्तराखण्ड निवास का शुभारम्भ

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखंड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने उत्तराखंड निवास के शुभारम्भ तैयारी के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

300×600 ADS-2

इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास के शुभारम्भ से किया जाएगा। दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखंड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों और प्रवासियों की भागीदारी से आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, परियोजना प्रबंधक राकेश चन्द तिवारी, योगेश कुमार, सहायक अभियन्ता प्रमोद कुमार कोठियाल, उत्तराखण्ड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.