After Header-1

बिहार में जहरीली शराब का तांडव, चार मरे

छपरा। बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में कथित जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी है।
सारण के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गुरूवार को यहां बताया कि संदिग्ध कारण से 04 व्यक्ति की मौत हुई है। सात लोगों की चिकित्सा पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में चल रही है।
श्री कुमार ने बताया कि 12 लोग मशरक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में इलाज कराकर अपने घर चले गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.