अखिलेश यादव के घर के बाहर लगाई गई बैरिकेडिंग, पुलिस बल तैनात

लखनऊ । अखिलेश यादव के घर के बाहर लगाई गई बैरिकेडिंग, पुलिस बल तैनात
अमृत विचार, लखनऊ। जय प्रकाश नारायण की जयंती पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण नेशनल कन्वेशन सेंटर (JPNIC) में शामिल होकर माल्यार्पण करने का ऐलान किया है। हालांकि, सपा प्रमुख के ऐलान के बाद सरकार उसके सामने खड़ी हो गई है। ऐसे में अखिलेश यादव माल्यार्पण करने की जिद डाटे हुए हैं। इस पर प्रशासनिक अमला पुलिस बल के साथ सपा प्रमुख को रोकने की तैयार में जुटा है। शुक्रवार को सपा प्रमुख के घर के बाहर बैरिकेडिंग और तार बिछा दिए गए हैं।

इसके साथ भी भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। ऐसे में सपा प्रमुख ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि “भाजपाई लोग हो, या फिर इनकी सरकार, इनका हर काम नकारात्मक का प्रतीत है। हमें रोकने के लिए हमारे घर के आसपास बैरिकेडिंग लगा दी गई है। इस पर सपा प्रमुख ने यह भी पूछा कि क्या भाजपा सरकार द्वारा अखिलेश यादव को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। योगी जी स्पष्ट करें।“

Leave A Reply

Your email address will not be published.