जानेमाने शिक्षक एवं समाजसेवी देवी प्रसाद के निधन पर कायस्थ महासभा ने शोक जताया

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष तथा भाजपा नेता प्रो प्रदीप सिन्हा के पूज्य पिता देवी प्रसाद के निधन पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देवी बाबु कायस्थ समाज के अग्रणीय अभिभावक रहे हैं। उनका समाज के लिए दिए योगदान अविस्मरणीय है। आज उनके निधन का समाचार सुनकर कायस्थ परिवार स्तब्ध है। कायस्थ परिवार के सभी सदस्य स्वर्गीय देवी प्रसाद के निधन पर गहरा शोक जताया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सभी सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि देवी बाबु के निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। हम सभी उनके मार्गदर्शन से वंचित हो गए हैं। ईश्वर उनके पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे ! शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कुंट्टू बाबु, अमित कुमार सिन्हा, बामेस्वर प्रसाद, राजीव पामदात्त , विनोद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव अधिवक्ता आनंद कुमार, मनोज कुमार सिन्हा,धनंजय वर्मा, सुजीत नारायण सिन्हा ,उपेंद्र कुमार ,कुंवर बक्शी सुजीत कुमार सिन्हा ,अनिल कुमार सिन्हा, संजय लाला, सूरज देव प्रसाद कर्ण, दीपक कुमार सिन्हा , योगेंद्र कुमार सिन्हा,अवधेश कुमार सिन्हा, ज्योति कुमार सिन्हा ,उमेश प्रसाद सिन्हा रोहित वर्मा, आशुतोष कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा ,डॉक्टर संजीव कृष्ण जमुवार , डॉ के चंद्रा, डॉ उदय श्रीवास्तव ,अधिवक्ता अनुज कुमार सिन्हा ,डॉक्टर राजेश कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार सिन्हा,सूर्यवंश श्रीवास्तव, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, विश्व रंजन सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार दास, संतन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, नितेश रंजन, संजीव कुमार सिन्हा, संजय श्रीवास्तव राकेश कुमार सहित महासभा के सभी सदस्य ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में जिला उपाध्यक्ष प्रो प्रदीप कुमार सिन्हा के साथ खड़ा हैं।

Leave a Reply