भ्रष्ट मंत्री को बचाने का निकला अचूक उपाए: डॉ प्रतिमा सिंह

देहरादून।उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह ने विजिलेंस कोर्ट के जज के तबादले पर पुष्कर सिंह धामी सरकार को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि धामी जी अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को बचाने के लिए इस हद तक चले गए की एक व्यक्ति जो निष्ठापूर्वक ईमानदारी से अपना कार्य कर रहा था उसका ही तबादला करवा दिया, सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का रुख रखती है ये तब पुख्ता हो जाता अगर धामी सरकार विजिलेंस को स्वीकृति प्रदान करती उनके पत्र पर और गणेश जोशी का इस्तीफा लेती जिससे जांच निष्पक्ष की जा सके पर धामी जी ने तो भ्रष्ट मंत्री को बचाना ज्यादा जरूरी समझा। भाजपा की यही परिपाठी रही है ऐसा ही कृत्य दिल्ली में हुआ था जब दिल्ली मे हिंसा भड़काने के मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने कपिल मिश्र और अनुराग ठाकुर का वीडियो कोर्ट रूम में चलाकर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था तब भी केंद्र ने उस जज का तबादला रातो रात कर दिया था। भाजपा के लिए न्याय महज एक शब्द है जो चुनावी मंच पर ही काम आता है धामी सरकार का निष्क्रिय रुख कई बातों की तरफ इशारा कर रहा है, जिस व्यक्ति का नाम आय से अधिक संपत्ति के साथ साथ सैन्य धाम घोटाले एवं अन्य भ्रष्टाचार के मुद्दों में संलिप्त पाया गया है उसे बचाने के पीछे धामी जी का अपना कोई लाभ जरूर शामिल है। अब नया जज कब ज्वाइन करेगा कब वो पूरी फाइल पढ़ेगा और पुराने कामों को देखेगा तब तक मंत्री जी कई और घोटाले कर चुके होंगे।पूरे राज्य में ऐसा कोई विभाग नही है जहां भ्रष्टाचार नहीं है पर सरकार अपनी आंख पर पट्टी बांधकर बैठी है। धामी जी ने अपने मंत्रियों को जनता को गाढ़ी कमाई को लूटने के लिए छोड़ रखा है। वाह धामी सरकार वाह।

Leave a Reply