भाजपा द्वारा 6 रथ 18 विधानसभा 200 प्रखंड में 5000 किलोमीटर की यात्रा तय

प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि झारखण्ड प्रदेश के प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह , जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष

सूर्यवंशी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी भीमसेन चौहान राजीव रंजन , सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, संचालन राजीव रंजन एवं स्मापन की घोषणा सूर्यवांस श्रीवास्तव ने किया।
प्रेस वार्ता में अविनेश सिंह ने कहा 6 रथ 18 विधानसभा 200 प्रखंड में 5000 किलोमीटर की यात्रा तय कर सार्वजनिक 65 रैलियां कर 1 करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क संपूर्ण झारखंड में किया जाएगा ।जिसमें केंद्र से राज्य तक के 50 से अधिक बड़े नेताओं का इस रैली में नाम शामिल है। इस रैली का विशेष मकसद झारखंड की रोटी, बेटी, माटी की रक्षा करना झारखंड की संस्कृति की सुरक्षा करना युवाओं की सुनहरे भविष्य की रक्षा करना झारखंड में परिवर्तन कर विकास तेज गति को लाना। 2019 के विधानसभा में झूठे वादे कर हेमंत सोरेन सरकार में आई और झारखंड को लूटने का काम कर रही है इस गतिविधि में वह जेल भी गए। जो उन्होंने वादा किया था संपूर्ण वादा कभी विश्लेषण जनता के समक्ष किया जाएगा। हेमंत ने जो वादा किया था वह मिला क्या, जनता को जागृत कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी का वोट का मतलब विकास की गति , झारखंड की समृद्धि , युवाओं को रोजगार,इस परिवर्तन रैली का शुभारंभ हजारीबाग प्रमंडल के सिमरिया विधानसभा से भद्रकाली मंदिर से परिवर्तन यात्रा होगी । शुभारंभ के समय बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं झारखंड के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जी उपस्थित होंगे।सिमरिया से बड़कागांव से पतरातु से भुरकुंडा , गिदी, नया मोड़ होते हुए रामगढ़ रामगढ़ से गोला गोला से मांडू मांडू से हजारीबाग में समापन किया जाएगा , हजारीबाग में समापन के दिन देश के केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी, शिवराज सिंह चौहान , सम्राट चौधरी जी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल जी, हजारीबाग प्रमंडल के जिला अध्यक्ष, हजारीबाग प्रमंडल के प्रभारी वरिष्ठ नेता प्रमुख कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
हजारीबाग प्रमंडल के भाजपा के मिडिया,सोशल मीडिया, इनफ्लुएंसर, युट्यूबर कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
परिवर्तन यात्रा रैली का शुभारंभ 21 सितंबर से होगा और 28 सितंबर को हजारीबाग में संपन्न होगा समापन के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

Leave a Reply