” युग परिवर्तन की ओर ” विशेषांक का लोकार्पण

युग परिवर्तन की वेला में मिल के साथ चलें – एम पी बजाज
हर आंगन में खुशहाली ही सच्चा परिवर्तन है – संजय सेठ
रांची। सेवा भारती, झारखंड के सेवा जागरण की बहुप्रतीक्षित पत्रिका सेवा सुरभि के रजत जयंती वर्ष 25वां विशेषांक ” युग परिवर्तन की ओर ” का लोकार्पण केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची के गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि युग परिवर्तन एक शास्वत और निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। हम प्रकृति में सतत् परिवर्तन देखते हैं। हमारा देश प्रगति के पायदान पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हर आंगन में खुशहाली ही सच्चा परिवर्तन है। सरकार के साथ-साथ आज सेवा भारती संस्था अपने विभिन्न सेवा कार्यों के द्वारा सेवा बस्ती व सुदूर ग्रामों में समाजिक नवजागृति ला रही है। लोकार्पण समारोह के मुख्य वक्ता महावीर प्रसाद बजाज, अध्यक्ष,बड़ा बाजार कुमार सभा पुस्तकालय, कोलकाता ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम युग परिवर्तन के एक महत्वपूर्ण काल से गुजर रहे हैं। युग परिवर्तन की इस वेला में मिल के हमें साथ चलना है। आज परिवर्तन विचार से उचार और उचार से अचार की आवश्यकता है। विगत 25 वर्षों से जन जन तक सत्य और अध्यात्म को पहुंचाने का महान कार्य कर रही है सेवा सुरभि पत्रिका।
पत्रिका लोकार्पण समारोह का उद्घाटन भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मौके पर अतिथियों को शाल और मोमेंटो भेंटकर स्वागत – सम्मान किया गया। सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पाण्डेय ने संस्था का कार्य वृत्त रखते हुए बताया कि विगत 26 वर्षों से वंचित,उपेक्षित, अभावग्रस्त समाज के बीच संस्कारित शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक संस्कार के विभिन्न सेवा आयाम चल रहे हैं जिसमें 583 स्थानों पर 1688 सेवा कार्यों का नियमित संचालन हो रहा है। सेवा भारती के सेवा कार्यों के माध्यम से बस्ती परिवर्तन हो रहे है। मौके पर पुरातत्वविद् व साहित्यकार डॉ हरेंद्र सिन्हा ने सेवा सुरभि पत्रिका के 25 वर्षों की यात्रा वृतांत बताते हुए कहा कि विगत 2002 से सेवा सुरभि पत्रिका का विशेषांक समसामयिक विषयों पर प्रकाशित हो रहा है। इन अंको में देश के विद्वतजनों के आलेख,कहानी रहते हैं। यह पत्रिका पाठकों के लिए संग्रणीय के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए शोध का भी विषय रहता है। कार्यक्रम में कलाकार शिखा कुमारी एवं प्रवीण दीक्षित के नृत्य-संगीत की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया जबकि एकल गीत रेणु कुमारी ने प्रस्तुत किया। मौके पर संजय सेठ ने पत्रिका संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय एवं कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक व प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ एच पी नारायण ने भी संबोधित किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने किया। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद क्षेत्र संघचालक देवव्रत पहान, प्रांत सह संघचालक अशोक श्रीवास्तव,पवन मंत्री,वी एन पाण्डेय,पवन बजाज, श्रवण जाजोदिया, भारत सेवा आश्रम संघ के सचिव स्वामी भूतेशानंद जी , स्वामी गोरानंद गिरी,उमाशंकर शर्मा,ओमप्रकाश केजरीवाल,राधेश्याम अग्रवाल, अभिजीत घोष,चंद्रकांत रायपत,अयोध्या नाथ मिश्र, नंदलाल साहू ,सोनी मेहता, लायंस क्लब, रांची महिला समिति के अध्यक्ष देवजानी भट्टाचार्य,पवन जायसवाल, गुरविंदर सिंह सेठी,आर एस अग्रवाल, दीपक कुमार, देवेन्द्र स्वामी,अशोक गाड़ोदिया, शुभेंदु भट्ट,विनय गांगुली,संजीव विजयवर्गीय सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply