After Header-1

सैलानियों ने साथ पी शराब फिर पत्नी को भेज दी वीडियो, दोस्त ने दोस्त की कर दी पिटाई

नैनीताल। दिल्ली से नैनीताल घूमने आए पर्यटकों के बीच एक वीडियो के कारण मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली से आए चार दोस्त रविवार को नैनीताल घूमने आए थे। बीती शाम उन्होंने तल्लीताल के एक होटल में पार्टी की और शराब पी।

पार्टी के दौरान एक दोस्त ने वीडियो बनाकर उसे दूसरे दोस्त की पत्नी को भेज दी। जब पत्नी ने यह वीडियो देखा तो उसने अपने पति से इस पर नाराजगी जताई। वहीं, जब पति को पता चला कि वीडियो उसके दोस्त ने ही पत्नी को भेजा था तो उसने वीडियो भेजने वाले दोस्त की पिटाई कर दी। प्रभारी थाना प्रभारी तल्लीताल अविनाश मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अलबत्ता किसी ने भी पुलिस में मामले की शिकायत नहीं कराई, लेकिन आधुनिक संचार माध्यमों के कारण इस विवाद की क्षेत्र में काफी चर्चा रही।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.