After Header-1

मनीष सिसोदिया ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि, हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल से रिहा होने के एक दिन बाद शनिवार को राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, सिसोदिया ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान, ‘आप’ सांसद संजय सिंह और मंत्री आतिशी तथा सौरभ भारद्वाज समेत पार्टी के कई नेता उनके साथ थे।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सिसोदिया ने कहा, ‘‘भगवान हनुमान दिल्ली के लोगों का भला करें।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान हनुमान की कृपा से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। सिसोदिया दोपहर करीब 12 बजे डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को संबोधित करेंगे।

तिहाड़ जेल से बाहर आने पर सिसोदिया ने कहा था कि संविधान और लोकतंत्र की शक्ति के कारण उन्हें जमानत मिली तथा यही शक्ति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी रिहाई सुनिश्चित करेगी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले वर्ष 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.