After Header-1

वैशाली : बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत, तीन झुलसे

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत में बिजली का करंट लगने से नौ कांवरिया की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार की देर रात डीजे ट्रोली पर सवार कांवरिया पहलेजा घाट जल भरने के लिये जा रहे थे। इस दौरान सुल्तानपुर गांव के समीप डीजे ट्रॉली के साउंड सिस्टम सेट से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार सट गया, जिससे पूरी ट्रॉली में करंट फैल गया। बिजली का करंट लगने से नौ कांवरियों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य झुलस गये।
सूत्रों ने बताया कि झुलसे लोगो को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.