After Header-1

पंजाब उपचुनाव: आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम सीट जीती

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शनिवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भगत को 55,246 वोट मिले जबकि अंगुराल को 17,921 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 16,757 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार सुरजीत कौर को 1,242 वोट मिले जबकि बसपा उम्मीदवार बिंदर कुमार को 734 मत मिले। आप विधायक के तौर पर अंगुराल के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। वह मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.