उत्तराखंड में भाजपा को जबरदस्त झटका

rekha

कृति सिंह

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में भाजपा को जोर का झटका लगा है। दोनों ही उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

 

कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन 449 मतों से विजयी हुए हैं जबकि बसपा उम्मीदवार को कुल 19552 मत मिले और वह दूसरे नंबर पर रहा ।

भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाला को 31261 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को कुल 32710 मत मिले हैं।

वहीं बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी भी चुनाव हार गये हैं। कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला 5224 मतों से विजयी हुए हैं। इस तरह से कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर अपना परचम फहराया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांचों सीटों को अपने कब्जे में किया है। लेकिन चंद माह में हुए उप चुनाव में भाजपा के दोनों उम्मीदवारों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है।

Leave a Reply