After Header-1

गौतम गंभीर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

नई दिल्ली। गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के के सचिव जय शाह ने इसका ऐलान किया है। बता दें, गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के 25वें मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। गौतम गंभीर जुलाई के महीने में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज में बतौर हेड कोच टीम को ज्वाइन करेंगे।

ये भी बता दें, राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच पद छोड़ दिया था। वहीं भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त होने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि मैं एक अरब 40 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करने के लिए सब कुछ करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.