After Header-1

खनन संविदा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला” का आयोजन

सतर्कता विभाग, सीसीएल मुख्यालय, रजरप्पा क्षेत्र के तत्वाधान में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के द्वारा “खनन संविदा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाप्रबंधक बिनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा की जाने अंजाने में या जानकारी के अभाव में कई बार हमलोगों से कॉन्ट्रैक्ट करने में कोई चूक हो जाती है। इस तरह के कार्यशाला से खनन क्षेत्र से संबंधित संविदा करने में काफी फायदा होगा और गलती में कमी आयेगी। इस कार्यशाला में मुख्यालय के सीएमसी विभाग से मुख्य प्रबंधक (खनन) प्रसेनजीत मैती मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में बरका सयाल, अरगडा, कुज्जू, हजारीबाग तथा रजरप्पा क्षेत्र के करीब 51 अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद प्रस्ताव सहायक प्रबंधक आशीष झा ने किया। इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी (र०प०) यू एन प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी (र०वा०प०) वी० मोहन बाबू, स्टाफ अधिकारी (का०) मनोज कुमार, क्षेत्रीय प्रशिक्षण अधिकारी एस० के० चौधरी सहित समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.