विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रजरप्पा(रामगढ़)।डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सुकरीगढ़ा( लारी ) में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव संजय कुमार प्रभाकर ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सवों से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रहने का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मुरारी कुमार दूबे ने अपने संदेश में कहा कि धरती पर जीवन बचाना है तो हरहाल में वृक्षारोपण करना आवश्यक है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के मौके पर महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में निकीता कुमारी, नंदलाल कुमार, निशा कुमारी, उमेश महतो, पवन कुमार, मुनीता कुमारी, सुनीता देवी, सावित्री देवी एवं निर्मल महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.