IMD की चेतावनी, आने वाले दिनों में आसमान से बरसेगी आग

नयी दिल्ली।  दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत और देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी है। हरियाणा के सिरसा और राजस्थान के चूरू में मंगलवार को 50 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया। दिल्ली के मुंगेशपुर और नरेला में 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मैं के महीने में तापमान बेहद अधिक होने लगा है। मई के महीने में ही जनता गर्मी से बेहाल है।

वहीं आप लोगों के मन में यह सवाल है कि जून में मौसम कैसा रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि जून में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हरियाणा पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा।

भारत मौसम विभाग के अनुसार जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलने की संभावना है। जून के महीने में अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि जून के महीने में दिल्ली पश्चिम उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान समिति भारत के कई हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इस दौरान भारी उमस का भी जनता को सामना करना पड़ेगा।

जून के महीने में राजस्थान पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश गुजरात के कई हिस्सों में तेज लू चल सकती है। लू चलने का सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में जून के महीने में तीन दिन तक लू चलती है मगर इस बार यह स्थिति दो-चार दिन अधिक रह सकती है।

Leave a Reply